फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for sexually exploiting woman on pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for sexually exploiting woman on pretext of marriage
सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण व तीन लाख रुपये ठगने वाले आरोपी उन्नाव के पुरवा ऊंच गांव किला निवासी रोहित कश्यप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले की रहने वाली पीड़िता की शादी 2017 में हुई थी, पर संतान न होने के चलते पति ने उनको छोड़ दिया था। इसके बाद वह अकेले सरोजनीनगर इलाके में किराये पर रहने लगी थीं। यहां उनकी मुलाकात रोहित कश्यप से हुई। आरोप है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया और उससे तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए। इसी बीच उनकी रोहित से मुलाकात हुई। रोहित ने उनसे शादी का वादा किया और परिवार वालों से मिलाया। बाद में आरोपी रोहित शादी से मुकर गया। पीड़िता ने जब उससे अपने दिए गए रुपये मांगे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रोहित को कानपुर रोड स्थित कामर्शियल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed