फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for molesting a teenager

Lucknow News: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for molesting a teenager
आरोपी रियाज।
निगोहां। एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक रियाज ने छेड़छाड़ की। किशोरी ने हिम्मत दिखाई और शोहदे से अकेले ही भिड़ गई। आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर रियाज को गिरफ्तार किया। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक 24 जुलाई की दोपहर किशोरी गांव किनारे खेत में धान की बेड़ लगाकर वापस घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी रियाज ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया, तो जबरन हाथ पकड़कर खींचना शुरू कर दिया।उसका शोर सुन लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। खुद को फंसता देख आरोपी वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर किशोरी ने सारी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन


किशोरी के घरवाले शिकायत करने निगोहां थाने के लिए निकले तो आरोपी पक्ष ने उन पर चुप रहने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार ने अंत में धमकाना शुरू कर दिया गया। परिवार किशोरी को थाने लेकर पहुंचा और केस दर्ज कराया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। 24 घंटे के अंदर ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed