अश्लील बातों से हुई शुरुआत फिर बुला लिया मिलने भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर अश्लील बातें करने वाले युवक को महिला ने मुलाकात के बहाने नवीन मार्केंट बुलाया। युवक मिलने पहुंचा तो महिला ने परिजनों के साथ उसे दबोच लिया।
जमकर पीटने के बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइंस में रहने वाली एक महिला के पति का पिछले दिनों मोबाइल फोन कहीं गिर गया था।
मोबाइल फोन महिला का भी मोबाइल नंबर फीड था। मोबाइल गिरने के बाद से ही उसके मोबाइल पर एक अनजान शख्स का फोन आने लगा।
फोन करने वाला महिला से अश्लील बातें करता तो कभी अपने प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश। युवक की हरकतों से परेशान महिला ने पति को पूरा वाकया बताया।
महिला ने चालाकी से दबोचा
इसके बाद योजना के तहत महिला ने युवक को मिलने के लिए नवीन मार्केंट बुलाया। सोमवार की दोपहर युवक तय स्थान पर पहुंच गया।
महिला भी परिजनों के साथ पहुंची। युवक मोबाइल पर बात करते हुए महिला के पास पहुंचा। तभी महिला ने उसे दबोच लिया।
शोर मचाने पर परिवार और राहगीर दौड़े और युवक को दबोच लिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी हरीराम वर्मा पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अनिकेत वर्मा माल रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।