फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man arrested during ssc exam

दूसरे की जगह एसएससी की परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
man arrested during ssc exam
लखनऊ। सैरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आयोजित एसएससी परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सैरपुर अख्तयार अहमद अंसारी के मुताबिक, सुभाष चंद्र बोझ इंस्टीट्यूट प्रबंधनगर में एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित थी। जिस कंपनी को ऑनलाइन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके केंद्र व्यवस्थापक सीतापुर के महोली मस्जिद बाजार निवासी मो. जव्वाद अंसारी ने पुलिस को परीक्षा के दौरान सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिहार के पटना गोपालपुर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकेपास से दूसरे का आधार कार्ड व प्रवेश पत्र मिला। पुलिस के मुताबिक, इंस्टीट्यूट में एसएससी की क्लर्क ग्रेड की परीक्षा थी जिसमें सभी पहचान पत्र मिलान केदौरान संदेह हुआ। इसकेबाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

40 हजार रुपये में हुआ था सौदा
प्रभारी निरीक्षक सैरपुर अख्तयार अहमद अंसारी के मुताबिक, आरोपी दीपक ने कुबूल किया कि वह बिजनौर के सेखपुरा गाधू के आदित्य कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके लिए उसे 40 हजार रुपये मिलने थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह केंद्र पर पहुंचा तो उसके पास बिजनौर के आदित्य का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड सहित कई अन्य पहचान पत्र थे। अंदर प्रवेश करते समय ही उसे संदेह होने पर रोक लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एनटीपीसी द्वारा आयोजित परीक्षा में तीन चरणों को पास कर लिया है। चौथे चरण की परीक्षा 14 जून को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed