{"_id":"604a6d9e7704fb7e631271eb","slug":"mamta-banerjee-doing-drama-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी ड्रामा कर रही है : केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता बनर्जी ड्रामा कर रही है : केशव प्रसाद मौर्य
Fri, 12 Mar 2021 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाए गए हमले के आरोप को सियासी ड्रामा करार दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी नौटंकी कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल में 35 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे केशव ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए हमले की जांच होनी चाहिए। जांच से सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब तक इसी तरह की ड्रामेबाजी से जनता की सहानुभूति लूट कर सत्ता में काबिज होती रही हैं, लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता सच समझ गई है। उन्होंने कहा कि 2 मई को आने वाले पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम में भाजपा का कमल खिलेगा और ममता बनर्जी की विदाई होगी।