फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malpua, jaggery and coriander offered, hymns sung on Hanuman Jayanti

Lucknow News: मालपुआ, गुड़-धनिया का लगाया भोग, हनुमान जयंती पर गूंजे भजन

Thu, 31 Oct 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Malpua, jaggery and coriander offered, hymns sung on Hanuman Jayanti
लखनऊ। शहर में बुधवार को धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। मंदिरों में जहां एक ओर से सुबह से पूजा, हवन और सिंदूर लेपन के साथ सुंदरकांड का पाठ होता रहा तो वहीं दूसरी ओर देर रात तक भजन-कीर्तन के आयोजन में भक्त सराबोर रहे। बजरंगबली को मालपुआ, नारियल की मिठाई और गुड़-धनिया का भोग लगाया गया। भक्तों ने वैदिक संस्कार लिए और यज्ञ किया।
विज्ञापन


अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर से राजेश पांडेय ने बताया कि सुबह सुंदरकांड का पाठ हुआ। भजन गाए गए। हनुमान जी को मालपुआ, गुड़-धनिया और नारियल की मिठाई से भोग लगाया गया। भक्तों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। गणेशगंज के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से धर्म संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह से पूजन-हवन का दौर जारी रहा। घर-घर जाकर वैदिक संस्कार दिए गए। बताया कि दीपावली पर निशुल्क यज्ञ करने के लिए खास तौर से अयोध्या से छह क्विंटल सामग्री आ चुकी है। पूर्व पार्षद राजीव बाजपेई ने भोग लगवाया।
विज्ञापन


अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। महंत गोपाल दास ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान सेतु मंदिर से चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की कतार मंदिर में लगनी शुरू हो गई थी। चिट्ठी-पत्री के जरिए भक्तों ने मन्नतें भी मांगीं। पूजन-हवन के बाद भंडारा हुआ। अमीनाबाद के पुराना हनुमान मंदिर में महाआरती, महाभोग, महाशृंगार सहित 21 किलो बूंदी का केक काटा गया। पूरा मंदिर भव्य तरीके से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमंत धाम मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देर रात तक लगती रहीं। पूजन हवन, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा कुर्सी रोड स्थित गुलाचीन मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, छांछी कुआं मंदिर, सदर बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर आदि में भी पूजन-हवन और सुंदरकांड का पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed