राममंदिर निर्माण के लिए कानून बनाना ही एक मात्र रास्ता: विनय कटियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व राज्यभा सांसद विनय कटियार ने रविवार को अयोध्या में कहा है कि राममंदिर निर्माण के लिए अब कानून बनाना ही एक मात्र रास्ता बचा है। सेामनाथ की तर्ज पर राममंदिर पर कानून बनाने के लिए लोकसभा में बिल पेश किया जाए।
सदन में अगर बिल गिरता है तो सबके चेहरे बेनकाब हो जाएंगे, कौन बाबर का हिमायती है, कौन रामभक्त है इसका खुलासा हो जाएगा। हम जनता के बीच बताएंगे कि ये राजनीतिक दल, नकली जनेऊधारी केवल दुकान चला रहे थे।
अयोध्या में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि राममंदिर के लिए कोई फार्मूला नहीं है, जो फार्मूला है वह अधर में है। भाजपा को राम जन्मभूमि के लिए बहुमत दिया, भाजपा का काम इतना है कि वे संसद में कानून लाएं।
यदि वे इसमें फेल हो जाते हैं तो कौन रामजन्मभूमि के साथ है, कौन नहीं है ये मालूम हो जाएगा। जो राममंदिर के साथ नहीं है उनके मुंह काले हो जाएंगें। 25 को होने जा रही धर्मसभा में लाखों की भीड़ जुटने के सवाल पर कहा कि 1992 स्थिति अब नहीं होना है।
राममंदिर बना बनाया है, अब क्या होना है। यहां जो रामभक्त आ रहे हैं, इसी बहाने रामजन्मभूमि का दर्शन करेंगें। अपनी आवाज बुलंद करेंगें कि हम सोऐ नहीं हैं बल्कि राममंदिर निर्माण के लिए जाग रहे हैं। 25 को लाखों की संख्या में आने वाले हैं हम एक दबाब बना रहे हैं, उस दबाब से ज्यादा जरूरी है लोकसभा में कानून लाए।
कहा कि राम 14 वर्ष बनवास में रहे तो रावण मरा, रामराज्य की स्थापना हुई उसी प्रकार जितने दिन रामलला टेंट में रहेंगें जितने रावण हैं सबका विनाश होगा। एक सवाल के जबाब में बोले कि धर्मरहित विकास बेकार है, धर्मसहित विकास यही काम का है।
धर्मसहित विकास होना चाहिए। विकास के नाम पर आप राममंदिर न बनने दें जो लोग ये थ्योरी बना रहे हैं वो गलत काम कर रहे हैं। विकास भी चाहिए, राममंदिर भी चाहिए। यदि राममंदिर नहीं बना तो हमारे कदम काशी, मथुरा की ओर जाएंगें। जुमना देवी जो दिल्ली की जामा मस्जिद है उस पर हमारे कदम जाएंगें। देश के अंदर हजारों की संख्या में ऐसे स्थान हैं। वहां कदम हमारे बढ़ेंगें। जो युवा समाज है धर्मपारायण जनता है उनके सबके कदम उस ओर बढेंगें।