फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Makeup artist duped of Rs 1.62 crore in the name of loan

Lucknow News: लोन के नाम पर मेकअप आर्टिस्ट से 1.62 करोड़ ठगे

Wed, 14 May 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Makeup artist duped of Rs 1.62 crore in the name of loan
लोन के नाम पर मेकअप आर्टिस्ट से 1.62 करोड़ ठगे
लखनऊ। खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी बताकर ठगों ने मेकअप आर्टिस्ट बालागंज निवासी इशरत खान को 10 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 1.62 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने सोमवार को ठाकुरगंज थाने में दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


इशरत के मुताबिक दो साल पहले कारोबार बढ़ाने के लिए 10 करोड़ के कर्ज की जरूरत थी। सात नवंबर 2023 को सोशल मीडिया पर बैंक बाजार और पैसा बाजार पर लोन के लिए आवेदन किया था। चार दिन बाद अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एसबीआई बिजनेस लोन डिपार्टमेंट की कर्मी केजल पोरवाल बताया। लोन आवेदन के नाम पर ऑनलाइन दस्तावेज लेकर कॉल काट दी।
विज्ञापन


तीन दिन बाद फिर कॉल आई। इस बार महिला ने अपना नाम लेखाश्री बताया। उसने खुद को केजल की सीनियर बताते हुए 10 करोड़ का लोन मिलने की बात कही। इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट, स्टैंप ड्यूटी व अन्य औपचारिकताओं के नाम पर जनवरी से मई के बीच में 1.62 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। एग्रीमेंट जाली निकलने पर वह केजल के कर्नाटक स्थित घर पहुंचीं, वहां उनसे गाली-गलौज की गई। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि केजल, लेखाश्री व अन्य पर केस दर्ज किया गया है। जिस नंबर से पीड़िता को कॉल आए हैं उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed