फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Make Tehsil and Thana Day effective, organize comprehensive programs on International Women's Day: Yogi

लोग संतुष्ट नहीं तो नपेंगे थानेदार और तहसीलदार, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को बनाया जाएगा जवाबदेह : योगी

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Make Tehsil and Thana Day effective, organize comprehensive programs on International Women's Day: Yogi
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग अगर तहसीलदार व थानाध्यक्ष के काम से संतुष्ट नहीं है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसील व थाना स्तर पर लोगों की शिकायतों के निस्तारण कराने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और थानेदार को जिम्मेदार बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर फर्जी शिकायत दर्ज करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। योगी बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के आधार पर फील्ड में तैनात अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन होगा। थाना व तहसील स्तर पर अगर किसी व्यक्ति की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है तो वह इस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके जरिये उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब थाना व तहसील स्तर पर निस्तारित समस्याओं की रेटिंग भी की जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि किस जिले में जनता की समस्याओं का निस्तारण तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


...इसलिए की जा रही सख्ती
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम को पता चला था कि थाना व तहसील स्तर पर लोगों की शिकायतों का निस्तारण ठीक से नहीं हो रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिया। सरकार मानना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिये जनता की समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को ‘मिशन शक्ति’ अभियान पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं व किशोरियों को स्वावलंबी बनाने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश बुधवार को विभिन्न विभागों की ओर से संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान दिए। साथ ही कहा, ‘मिशन रोजगार’ को आगे भी जारी रखा जाए। उन्होंने ‘मिशन रोजगार’ से उपलब्ध कराए गए रोजगार और सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत लोगों की सूची की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा, रोजगार पा चुके युवकों का नाम हटाकर नए युवकों का पंजीकरण करें।


उत्तराखंड आपदा से प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाएं
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आपदा में यूपी के प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवार से संपर्क करके उन्हें मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मथुरा में होने वाले संत समागम के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने को कहा है। बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed