फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maintenance will run for one month from the sub-centre to the consumer's doorstep.

Lucknow News: उपकेंद्र से उपभोक्ता की चौखट तक चलेगा एक माह मेंटीनेंस

Sun, 02 Feb 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Maintenance will run for one month from the sub-centre to the consumer's doorstep.

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में अब उपकेंद्र से लेकर उपभोक्ताओं की चौखट तक एक महीने मेंटीनेंस (रखरखाव) का काम चलेगा। यह कार्य अनुरक्षण माह के तहत होंगे। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इनमें शामिल बिजली कर्मी, आपूर्ति के नेटवर्क को सही करेंगे। इससे गर्मी में निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी।



पहले दिन सभी जोनल मुख्य अभियंता रजत जुनेजा, रवि कुमार अग्रवाल, वीपी सिंह, सुशील गर्ग ने उपकेंद्रों से अलग-अलग टीमों को रवाना किया। इसकी शुरूआत 33 केवी लाइन व ट्रांसफार्मर से हुई है।
विज्ञापन


इस दौरान स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफार्मर, वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, 33 केवी, 11 केवी व 440 वोल्ट लाइन, मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर और प्रोटेक्शन सिस्टम को ठीक करेंगे। खंभे के ढीले तार कसे जाएंगे। जर्जर पेटी के फ्यूज-कांट्रेक्ट सही करेंगे। कटे तारों को बदला जाएगा। उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से वोल्टेज मिल सके, इसके लिए ट्रांसफार्मर के तीनों फेज की अनबैलेंसिंग को बैलेंसिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे उपकरण खराब होने से भी बच सकेंगे। मुख्य अभियंताओं ने संयुक्त रूप से बताया कि मेंटीनेंस के दौरान कुछ समय के लिए बिजली कटौती होगी। इसमें उपभोक्ताओं के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed