फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   main accused of human trafficking in Lucknow is still absconding and child is also missing

UP News: नहीं मिला मानव तस्करी का मुख्य आरोपी... एक बच्चा भी लापता; पुलिस ने व्यापारी को किया था गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 11:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

राजधानी में मानव तस्करी का मुख्य आरोपी पुलिस को अभी तक नहीं मिला। एक बच्चा भी लापता हो गया। कानपुर पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
main accused of human trafficking in Lucknow is still absconding and child is also missing
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मानव तस्करी का मुख्य आरोपी आलमबाग निवासी सुनील मलिक एक माह बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। खास बात ये है कि सुनील के पास एक बच्चा भी था, जो अभी तक बरामद नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


कानपुर की गोविंदनगर पुलिस और आलमबाग पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहीं। सुनील ने 60 हजार रुपये में दो बच्चों को खरीदा था। छानबीन में पता चला कि एक बच्चे को उसने कानपुर में अपने कारोबारी दामाद गोविंदनगर के बी-ब्लॉक निवासी अंकित आनंद के पास भेज दिया था। 
विज्ञापन


अंकित बच्चे को बंधक बनाकर शौचालय साफ करवाता था। मारपीट भी की जाती थी। बच्चे ने पिता को फोन कर इसकी सूचना दी थी। गुरुग्राम से श्री भगवान नामक व्यक्ति ने कानपुर पुलिस से बेटे को बचाने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने 12 साल के बच्चे को बरामद कर अंकित को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापा मारा, लेकिन सुनील का सुराग नहीं मिला

पुलिस के आने से पहले ही भाग निकला आरोपी : कानपुर पुलिस ने 12 दिसंबर को आरोपी सुनील के आलमबाग स्थित घर पर दबिश दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुनील बच्चे को लेकर भाग निकला था। उसका फोन भी बंद है। पुलिस ने करीब आठ संभावित ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन सुनील का सुराग नहीं मिला। 

बच्चों को 60 हजार रुपये में खरीदा था

सुनील ने गुरुग्राम निवासी दलाल पप्पू यादव के जरिए बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से श्रीभगवान महतो उर्फ रामू से 12 व 8 साल के बच्चों को 60 हजार रुपये में खरीदा था। माना जा रहा है कि इसके पहले भी कई बच्चों की तस्करी की गई है। सुनील के गिरफ्तार होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed