{"_id":"5cf0bf9cbdec2207571f65c8","slug":"main-accused-of-amethi-bjp-worker-arrested-by-police-after-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2019 12:17 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
surendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान बरौलिया सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी वसीम को गुरुवार देर रात जामो में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगने की बात बताई जा रही है। वसीम की गिरफ्तारी के साथ नामजद सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी दया राम ने मुठभेड़ के बाद वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में नामजद सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।
अमेठी में शनिवार (25 मई) देर रात स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर गई थी। रविवार (26 मई) की शाम दिवंगत पूर्व प्रधान के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर जामो पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके तहत पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। इनमें से अब तक सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमेठी में शनिवार (25 मई) देर रात स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर गई थी। रविवार (26 मई) की शाम दिवंगत पूर्व प्रधान के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर जामो पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके तहत पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। इनमें से अब तक सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन