{"_id":"5c4457f2bdec227362020d99","slug":"mahila-sipahi-recruitment-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 व 22 जनवरी को, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 व 22 जनवरी को, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड
Sun, 20 Jan 2019 04:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Jan 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
महिला सिपाहियों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 21-22 जनवरी को कराई जाएगी। पुलिस व पीएसी सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 में कम संख्या में महिला अभ्यर्थियों के सफल होने की वजह से लिखित परीक्षा में सफल शेष महिला अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अफसरों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शनिवार को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का और शारीरिक मानक परीक्षण रविवार से शुरू कर दिया जाएगा जो सोमवार तक जारी रहेगा।
इस प्रक्रिया में सफल होने वाली महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 व 22 जनवरी को होगी। दस्तावेजों और शारीरिक मानक परीक्षण आगरा, बरेली, कानपुर नगर और मेरठ की रिजर्व पुलिस लाइंस के साथ लखनऊ में पीएसी की 35वीं वाहिनी परिसर में होगा।
विज्ञापन