फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharally of Congress in Delhi on December 14.

14 दिसंबर को होने वाली महारैली के लिए तैयार हो रही यूपी कांग्रेस, लाखों की भीड़ होने का दावा

Thu, 28 Nov 2019 03:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Maharally of Congress in Delhi on December 14.

कांग्रेस के नए प्रदेश नेतृत्व की पहली परीक्षा 14 दिसंबर को दिल्ली में होगी। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आयोजित महारैली में यूपी से लाखों लोगों की हिस्सेदारी का दावा किया गया है। हाईकमान ने भी संख्या के लिहाज से यूपी नेतृत्व से कोई कोर-कसर न रहने देने के लिए कहा है। प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को शहर व जिला अध्यक्षों की बैठक करके उन्हें रैली के लिए टारगेट दिए।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली होगी। इसके लिए हुई तैयारी बैठक में राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से लाखों लोग 14 दिसंबर को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  हुंकार भरेंगे। उन्होंने प्रदेश व जिला कमेटी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आजाद भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के दैनिक जीवन-यापन के खर्च में भयानक गिरावट दर्ज हुई है। बैठक में प्रत्येक जिला व शहर अध्यक्ष को लक्ष्य दिया गया कि वे महारैली में कितनी बसें ले जाएंगे। लगातार प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में रहने के लिए भी कहा गया।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राज्य समन्वयक ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राज्य समन्वयक मो. नासिर ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अवैधानिक रूप से 10 वरिष्ठ कांग्रेसियों को निष्कासित कर दिया गया है।

ये वे नेता हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस व समाज के लिए समर्पित कर दिया है। मो. नासिर ने कहा कि गांधी परिवार को पूरे मामले में दखल देना चाहिए, वरना स्थिति काफी खराब हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed