फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharaji will contest election from Amethi seat

गौरीगंज से राकेश, अमेठी से महराजी लड़ेंगी चुनाव

Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Maharaji will contest election from Amethi seat
गौरीगंज (अमेठी)। समाजवादी पार्टी ने जिले की तीन विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने गौरीगंज से पार्टी के सिटिंग विधायक राकेश प्रताप सिंह तो अमेठी से गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को टिकट दिया है। जगदीशपुर से पार्टी ने रचना कोरी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जिले में किस सीट पर किसको टिकट देगी इसको लेकर पिछले कई दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म था। मंगलवार देर रात पार्टी ने कई अन्य सीटों के साथ जिले की तीन सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पार्टी ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि गायत्री को सेशन कोर्ट ने करीब दो माह पूर्व आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज में भी पार्टी ने दो बार के अपने सिटिंग विधायक राकेश प्रताप सिंह को टिकट देकर अफवाहों पर विराम लगा दिया है। जगदीशपुर में पार्टी ने रचना कोरी को टिकट दिया है। रचना गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के सरमे गांव की रहने वाली हैं। अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार में रचना महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं। जिले की तिलोई सीट पर पार्टी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed