फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahant paramhans das speaks on relation of sakshi mishra and ajitesh.

भाजपा विधायक की बेटी व दलित युवक के रिश्ते पर अयोध्या के महंत बोले- ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ

Sat, 13 Jul 2019 05:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
mahant paramhans das speaks on relation of sakshi mishra and ajitesh.
महंत परमहंस, साक्षी व अजितेश। - फोटो : amar ujala

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा को भागकर दलित युवक अजितेश कुमार द्वारा विवाह कर लेने पर अयोध्या के महंत परमहंस दास ने कहा कि अजितेश ने गलत किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बयान जारी कर कहा कि जिन माता-पिता ने साक्षी को बोलना सिखाया। पढ़ाया-लिखाया। इस काबिल बनाया। उनसे इस मसले पर बिना बताए अलग हो गए। उन्होंने अपील की है कि देश के युवा साक्षी और अजितेश के रास्ते पर न चलें क्योंकि ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। हमारी संस्कृति में यही कहा गया है कि बेटे व बेटी वही कदम उठाएं, जिससे माता-पिता का गौरव बढ़े।
विज्ञापन


महंत ने साक्षी द्वारा विधायक पिता पर बयान देने को भी गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि एक तो अजितेश, साक्षी के भाई का दोस्त था। दोस्त की बहन के साथ इस तरह करना धोखा है। ऐसे तो कोई किसी को अपने घर आने नहीं देगा। यहां अजितेश की भी गलती है। जबकि साक्षी ने बिना माता-पिता को  बताए इतना बड़ा कदम उठाया वह भी गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर के लिए आमरण अनशन कर चर्चा में आए महंत परमहंस दास
बता दें कि परमहंस दास अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत हैं। वह राम मंदिर निर्माण को लेकर दो बार आमरण अनशन कर चुके हैं। जिसके कारण वह काफी चर्चा में रहे हैं। आमरण अनशन के दौरान उन्हें मनाने के लिए यूपी सरकार के मंत्री अयोध्या गए थे।

ये है पूरा मामला

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर से विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल पर उनकी ही बेटी साक्षी ने आरोप लगाया है कि वह उसकी और उसके पति की हत्या करवा सकते हैं। साक्षी का कहना है ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपनी मर्जी से एक अनुसूचित जाति के युवक अजितेश कुमार के साथ भागकर शादी कर ली।

साक्षी अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर बरेली पुलिस के पास भी गई हैं। साक्षी का कहना है कि उसके पिता राजेश मिश्रा और उनके लोग दोनों के पीछे पड़े हैं और अजितेश के परिवार वालों को धमका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed