फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Nritya Gopaldas admitted to Medanta Hospital

Lucknow: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मेदांता अस्पताल में भर्ती

Sat, 05 Nov 2022 07:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Nov 2022 07:08 PM IST
सार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास रूटीन चेकअप के लिए मेदांता हॉस्पिटल गए थे। यूरिन संबंधित समस्या के आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।

विज्ञापन
Mahant Nritya Gopaldas admitted to Medanta Hospital
महंत नृत्य गोपाल दास

विस्तार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ खराब होने की वजह से उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। महंत नृत्य कृपाल दास शुक्रवार को रूटीन चेकअप के लिए मेदांता गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें समुचित इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। 

विज्ञापन


महंत नृत्य गोपालदास लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें नियमित चेकअप के लिए मेदांता ले जाया जाता है। अयोध्या स्थित उनके आश्रम में भी उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। साथ ही साथ उनके लिए एक आईसीयू भवन भी बनाया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को महंत नृत्य गोपाल दास नियमित चेकअप के लिए मेदांता गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें यूरिन की समस्या के चलते जांच आदि के लिए रोक लिया है। महंत नृत्य गोपाल के दास के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को मेदांता द्वारा मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि श्री रामजन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पेशाब में इन्फेक्शन होने और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत अभी संतोषजनक है। उन्हें अभी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed