फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahant arrested in rape

लखनऊ में चौक काली मंदिर के महंत पर लगा कुकर्म का आरोप, गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
mahant arrested in rape
लखनऊ। चौक काली मंदिर के महंत व ट्रस्ट के सचिव ओम भारती को एक युवक के साथ कुकर्म के आरोप में सोमवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित युवक ने देर शाम को चौक थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक युवक ने शाम को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बड़ी काली मंदिर के महंत ओम भारती ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के मुताबिक वाह फोटोग्राफी का काम करता है। वहीं, मंदिर परिसर में उसकी प्रसाद की दुकान भी है। उसने आरोप लगाया कि मंदिर के वर्तमान महंत ओम भारती अक्सर उसे अपने कमरे में हाथ-पैर दबवाने के लिए बुलाते थे। ऐसा करने से मना करता तो दुकान खाली करने की धमकी देते थे। महंत बंद कमरे में उसे गलत ढंग से छूते थे। गत आठ तारीख की रात लगभग 10.45 बजे मंदिर में आरती समापन के बाद महंत ने उसे जबरदस्ती अपने कमरे में रोक लिया। कुछ गलत होने की आशंका में उसने मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग छिपकर चालू कर दी। इसके बाद महंत उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी महंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed