{"_id":"58a60fb04f1c1bd257d84f2c","slug":"mahant-adityanath-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानें- क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानें- क्या कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Feb 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
गोरक्ष पीठाधीश्वर और भाजपा सांसद महंत आदित्य नाथ ने सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कैराना की तरह प्रदेश के अन्य जिलों से भी दलित और व्यापारियों का पलायन हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा की सरकार बनी तो सभी जगहों से पलायन रोका जाएगा। ऐसे क्षेत्रों में डिप्टी कलक्टर को तैनाती देकर जिम्मेदारी तय की जाएगी। छेड़खानी रोकने के लिए एंटी रोमियो दस्ते बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
आशुतोष टंडन गोपाल की ओर से गुरुवार को भूतनाथ मार्केट, मीना मार्केट, सरस्वती शिशु मंदिर, कलेवा चौराहा, मुंशी पुलिया होते हुए रहीमनगर की ओर निकाले गए चुनावी जुलूस से पहले मुंशी पुलिया पर यह बातें गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व सांसद लालजी टंडन, रामकुमार वर्मा, केके जायसवाल, राकेश मिश्र उपस्थित रहे।