{"_id":"581ef44c4f1c1b5310b3719a","slug":"mahant-adityanath-comment-on-grand-alliance-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन बनाने का दावा करने वालों के परिवार में ही गठबंधन नहीं: आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन बनाने का दावा करने वालों के परिवार में ही गठबंधन नहीं: आदित्यनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी परिवार में चल रहे ड्रामे की स्क्रिप्ट सपा प्रमुख के खास अमर सिंह लिख रहे हैं। एक परिवार के लोग इस ड्रामे में अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। ड्रामे के पीछे एक अमेरिकी कंपनी काम कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में महा गठबंधन बनाने का दावा करने वाली पार्टी के परिवार में ही गठबंधन नहीं है। यह बातें शनिवार को देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेता महंत आदित्यनाथ ने कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान प्रदेश की बदहाली से हटाने के लिए सपाई परिवार ड्रामा कर रहा है। इस ड्रामे की पूरी स्क्रिप्ट अमर सिंह लिख रहे हैं। ड्रामे में परिवार का हर सदस्य अपनी-अपनी योग्यता के मुताबिक भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
रजत जयंती समारोह में प्रदेश में महा गठबंधन बनाने का दावा करने वाला परिवार खुद के बीच ही कोई गठबंधन नहीं बना पा रहा है। प्रदेश पूरी तरह से बदहाल है।