फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahanideshak school shiksha writes letter to BSA of different districts.

Fake teachers: फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई में ढिलाई पर चेतावनी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को लिखा पत्र

Sat, 24 Sep 2022 11:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Sep 2022 11:40 AM IST
सार

फर्जी शिक्षकों व कर्मचारियों को पर कार्रवाई न होने को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बीएसए का जिला स्तरीय समिति से समीक्षा कराकर दोषी शिक्षकों, कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, सेवा समाप्ति या वसूली की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Mahanideshak school shiksha writes letter to BSA of different districts.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में मिले फर्जी शिक्षकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इसमें उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर प्रशासन की तीन सदस्यीय समिति से भी कार्रवाई कराएं। उन्होंने जिलों से 30 सितंबर तक कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि आगरा विवि से जुड़े प्रकरणों को छोड़कर अन्य सभी में कार्रवाई कराएं। उन्होंने जिला स्तरीय समिति से समीक्षा कराकर दोषी शिक्षकों, कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, सेवा समाप्ति या वसूली की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीएसए के स्तर से बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए शासन ने अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हर जिले में समिति बनाई है। समिति में अपर पुलिस अधीक्षक सदस्य और बीएसए सदस्य सचिव हैं। यही कमेटी कार्रवाई तय करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed