फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahamana express is expensive from other train

दूसरी ट्रेनों से कितनी महंगी है 'महामना एक्सप्रेस'

Thu, 21 Jan 2016 11:51 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
mahamana express is expensive from other train

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस में यात्रा के लिए यात्रियों को अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा जारी किराया सूची के अनुसार लखनऊ से इस गाड़ी का बेस किराया साधारण श्रेणी के लिए 173 रुपये और एसी प्रथम श्रेणी के लिए 1968 रुपये है। इसके अलावा रिजर्वेशन चार्ज, सेवाकर और अन्य शुल्क अलग से।
विज्ञापन


22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वाराणसी से चलकर यह ट्रेन रात 11.54 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महामना एक्सप्रेस को ‌हरी झंडी दिखाएंगे मोदी

mahamana express is expensive from other train

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इस गाड़ी के भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है। ट्रेन में सवार ड्राइवर, गार्ड और अन्य रेलवे स्टाफ को माला पहनाने के अलावा मिठाई खिलाई जाएगी।

इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन की किराया सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि महामना एक्सप्रेस का बेस किराया अन्य गाड़ियों के किराए से 15 फीसदी अधिक होगा।

इस तरह इस गाड़ी में दिल्ली या फिर वाराणसी जाना थोड़ा महंगा पड़ेगा। ट्रेन में वर्तमान में सभी प्रकार की रियायतें, यात्रा कूपन और वारंट दिए जाएंगे। इसमें फिलहाल रिजर्वेशन नहीं उपलब्ध है। तृतीय श्रेणी एसी का कोच इसमें नहीं है।

महामना एक्सप्रेस की किराया- (दिल्ली - दूरी 492 किमी.)

mahamana express is expensive from other train

- सेकेंड क्लास का साधारण किराया 155 रुपये है, महामना एक्सप्रेस में यह 173 रुपये है। इसके अलावा 15-15 रुपये रिजर्वेशन और सुपरफास्ट चार्ज अलग से। ये श्रेणी सर्विस टैक्स से मुक्त रहती है।

- वहीं स्लीपर क्लास का बेस किराया 265 रुपये है, जबकि महामना का किराया 300 रुपए है। इसके अलावा 20 रुपए रिजर्वेशन और 30 रुपए सुपरफास्ट का शुल्क अलग से होगा। सर्विस टैक्स इसमें भी नहीं लगेगा।

- द्वितीय श्रेणी एसी के लिए अन्य गाड़ियों से यात्रा करने पर 998 रुपए देने होते हैं, जबकि नई गाड़ी में 1146 रुपए के अलावा 50 रुपए रिजर्वेशन चार्जेज, 45 रुपए सुपरफास्ट चार्जेज और 47 रुपए सर्विस टैक्स के रूप में देने होंगे।

- इसी प्रकार फर्स्ट एसी का बेसिक फेयर 1715 रुपए है, जो महामना एक्सप्रेस में 1968 रुपए होगा। इसके अलावा 60 रुपए रिजर्वेशन चार्जेज, 75 रुपए सुपरफास्ट चार्जेज और 80 रुपए बतौर सर्विस टैक्स चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed