फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh concluded: CM Yogi said that 66 crore 21 lakh people took bath in 45 days, thanked the people of Ind

महाकुंभ संपन्न: सीएम ने कहा 45 दिनों में 66 करोड़ 21 लाख ने किया स्नान, देश-विदेश के लोगों का किया धन्यवाद

Thu, 27 Feb 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Feb 2025 07:48 AM IST
सार

Mahakumbh concluded: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का समापन 26 फरवरी से हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके इस आयोजन की सफलता के लिए देश-विदेश के लोगों का धन्यवाद दिया।
 

विज्ञापन
Mahakumbh concluded: CM Yogi said that 66 crore 21 lakh people took bath in 45 days, thanked the people of Ind
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित मानवता का 'महायज्ञ', आस्था, एकता और समता का महापर्व महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ ही अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन


13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज 26 फरवरी, महाशिवरात्रि की तिथि तक कुल 45 दिवसों में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व है-अविस्मरणीय है।
विज्ञापन


पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों एवं धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि समरसता का यह महासमागम दिव्य और भव्य बनकर सकल विश्व को एकता का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिद्धि के सूत्रधार सभी गणमान्य जनों, देश-विदेश से पधारे सभी श्रद्धालुओं तथा कल्पवासियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार। 

महाकुम्भ के सुव्यवस्थित आयोजन के कर्णधार रहे महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों व संस्थाओं को साधुवाद। विशेष रूप से प्रयागराज वासियों का धन्यवाद, जिनके धैर्य एवं आतिथ्य सत्कार ने सबको सम्मोहित किया। माँ गंगा, भगवान बेनी माधव आप सबका कल्याण करें।
 

डीजीपी प्रशांत कुमार बोले-बने कई कीर्तिमान 

महाकुंभ की सकुशल समाप्ति पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि यह बिना किसी बड़ी त्रासदी के संपन्न हुआ। महाकुंभ ने कई कीर्तिमान बनाए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे। बता दें कि महाकुंभ की समाप्ति पर बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रयागराज में बड़ा खाना का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें मुख्य सचिव, डीजीपी समेत पुलिस के करीब 5 हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

डीजीपी ने अंतिम स्नान के सकुशल संपन्न होने पर जारी अपने बयान में कहा कि आज महाकुंभ का आखिरी दिन है। बीते 45 दिनों के महाकुंभ में 65 करोड़ से अधिक भक्तों ने प्रयागराज में पवित्र स्नान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हमने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीकों का एक अभूतपूर्व मॉडल पेश किया है। हमने भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया। सभी एजेंसियों के सहयोग से हमें मदद मिली। अयोध्या, वाराणसी और विंध्यवासिनी देवी जैसे धार्मिक स्थानों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई, जो प्रयागराज जाने के बाद वहां गए थे। हमने रेलवे के साथ मिलकर काम किया। यह हमारे लिए एक चुनौती नहीं ,बल्कि एक अवसर है। हमारे कर्मियों ने 45 दिनों तक जमीन पर काम किया और उससे पहले दो महीने तक प्रशिक्षण लिया। व्यक्तिगत रूप से यह गर्व की बात है और एक अविस्मरणीय अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed