{"_id":"67a839ec68449f248f02f938","slug":"mahakumbh-2025-akhilesh-yadav-demanded-to-make-vehicles-of-devotees-toll-free-said-jam-problem-reduced-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं के वाहन टोल फ्री करने की रखी मांग, बोले- जाम की समस्या होगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं के वाहन टोल फ्री करने की रखी मांग, बोले- जाम की समस्या होगी कम
Sun, 09 Feb 2025 10:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:45 AM IST
सार
Mahakumbh 2025: अखिलेश यादव ने महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन टोल फ्री करने की मांग की। कहा कि इससे यात्रा में बाधा और जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। त्रिवेणी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार पहुंच रहे हैं। इसको लेकर रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से श्रद्धालुओं के वाहन टोल फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए टोल शुल्क माफ किया जाना चाहिए, ताकि यात्रा में बाधा और जाम की समस्या कम हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट करके ये मांग की। उन्होंने लिखा कि महाकुंभ के अवसर पर यूपी में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए। इससे यात्रा में बाधा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने लिखा कि जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है, तो महाकुंभ के महापर्व पर वाहनों को टोल मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता? बताते चलें कि 13 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी यानी शिवरात्रि तक चलेगा।
विज्ञापन