फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh: 10 holding areas will be built in the district

महाकुंभ : जिले में बनेंगे 10 होल्डिंग एरिया

Fri, 27 Dec 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: 10 holding areas will be built in the district
रायबरेली। महाकुंभ-2025 को लेकर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को जिले में बैठकर तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने हाईवे किनारे 10 स्थानों पर बनने वाले होल्डिंग एरिया को देखने के साथ ही निर्माणाधीन हाईवे के काम की प्रगति को भी परखा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि हाईवे का काम समय से पूरा कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में समस्याओं का सामना न करना पड़े। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में हुई बैठक में निर्देश दिया कि लखनऊ से रायबरेली शहर होते हुए प्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्गों और चौराहों पर बिजली की झालरों से विशेष सजावट कराई जाए। महाकुंभ का आयोजन न केवल प्रयागराज बल्कि लखनऊ मंडल के लिए भी गौरव का क्षण है।
विज्ञापन


कहा कि महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न उठाना पड़े इसके लिए प्रयागराज जाने वाले मार्गों को चौड़ाकर फुटपाथों की मरम्मत कराने के साथ ही सड़कों पर साइनेज बोर्ड लगवाने व प्रमुख चौराहों को नो एक्टिविटी जोन घोषित करने का कार्य भी किया जाए। साथ ही सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने के लिए भी अलग से वेडिंग जोन चिन्हित कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ खड़े हो सकेंगे आठ सौ वाहन
बताया गया कि मिनी स्टेडियम बछरावां, आईटीआई मैदान, एसजेएस स्कूल भांव, गणेश बख्श महाविद्यालय नवाबगंज, डॉ. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय ऊंचाहार, जवहर इंटर कॉलेज ऊंचाहार, हरिनारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहर, गदादीन मौर्या महाविद्यालय गदागंज, न्यू स्टैंडर्ड स्कूल बगहा और एसजेएस स्कूल सलोन को होल्डिंग एरिया चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर एक साथ करीब 800 वाहनों को यहां खड़ा कराए जाने की व्यवस्था होगी।


अस्पतालों में दवाओं के साथ ही 24 घंटे चिकित्सक व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए भी कहा गया। चेतावनी दी गई कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देश दिया कि हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन, क्रेन, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था के साथ ही संचालित दुकानों में रेट लिस्ट डिस्प्ले भी कराया जाए। इस मौके पर डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed