फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   magic of youth talent was on display at UP trade show Come, Learn by Doing theme captured peoples attention

यूपी: ट्रेड शो में दिखा युवाओं के हुनर का जादू, 'आओ करके सीखें' थीम ने खींचा लोगों का ध्यान

Sat, 26 Sep 2026 10:51 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 10:51 PM IST
सार

यूपी ट्रेड शो में युवाओं के हुनर का जादू दिखा। इसमें 'आओ करके सीखें' थीम ने  लोगों का ध्यान खींचा। स्किल मंच पर युवाओं ने बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
magic of youth talent was on display at UP trade show Come, Learn by Doing theme captured peoples attention
यूपी ट्रेड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। आओ करके सीखें थीम पर सजे पवेलियन में लोगों ने केवल कौशल का प्रदर्शन देखा ही नहीं, बल्कि खुद हाथ आजमाकर उसे सीखने का अनुभव भी लिया।

विज्ञापन


इस बार मिशन के पवेलियन में 16 कौशलों का लाइव प्रदर्शन और इंटरैक्टिव गतिविधियों को शामिल किया गया है। पवेलियन में विभिन्न कौशलों के लाइव डेमो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पारंपरिक कारीगरी से लेकर आधुनिक कौशल तक, हर स्टॉल पर कुछ नया सीखने और देखने को मिला। पॉटरी और टेराकोटा स्टॉल पर लोगों ने मिट्टी को आकार देकर सुंदर कलाकृतियां बनाईं।

विज्ञापन

युवाओं ने रंगों के जरिए अपनी कल्पना को आकार दिया

दूसरे दिन स्किल मंच भी युवाओं की प्रतिभा का प्रमुख केंद्र बना रहा। किसी ने अपनी गायकी से, तो किसी ने फाइन आर्ट्स में अपनी रचनात्मकता दिखाई। हुनर थीम पर युवाओं ने रंगों के जरिए मंच पर अपनी कल्पना को आकार दिया। पहली बार शुरू किए गए इस मंच का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ कौशल, करियर और रचनात्मकता से जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed