{"_id":"5cf0ceb4bdec22070a1aaad1","slug":"mafia-don-atiq-ahmed-will-be-shifted-from-prayagraj-naini-central-jail-to-ahmedabad-jail-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माफिया अतीक अहमद का बदलेगा पता, अहमदाबाद जेल होगी नया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया अतीक अहमद का बदलेगा पता, अहमदाबाद जेल होगी नया ठिकाना
Fri, 31 May 2019 12:20 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 31 May 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज की नैनी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को गुजरात की अहमदाबाद जेल में शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। गुजरात सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। शर्त यह है कि प्रदेश सरकार को पेशगी के तौर पर तीन लाख रुपये का ड्राफ्ट अहमदाबाद जेल के अधीक्षक के नाम देना होगा।
लखनऊ के व्यापारी से जेल में मारपीट करने के आरोपी अतीक अहमद पर कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 23 अप्रैल को अहमदाबाद जेल स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।
इसके लिए राज्य सरकार ने गुजरात सरकार से अनुमति मांगी थी। गुजरात सरकार से गृह विभाग ने अतीक को अहमदाबाद जेल स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते लगाई हैं।
विज्ञापन
अतीक के खाने, कपड़े, बिस्तर, दवाइयां, बिजली, पानी आदि का खर्च यूपी सरकार को तिमाही वहन करना होगा। पहली बार एडवांस के रूप में तीन लाख रुपये का ड्राफ्ट अहमदाबाद जेल के अधीक्षक के नाम बनवाकर देना होगा।

यदि अतीक किसी अदालत में पेश करना होगा तो इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस दल उपलब्ध कराएगी। पुलिस की टीम जेल से अतीक को कस्टडी में लेकर जाएगी। पेशी के बाद उसे जेल प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जाएगा।