{"_id":"63c50f7626b89b5f507e6e09","slug":"madhyamik-shiksha-nideshak-issued-order-ralated-to-clerk-recruitment-in-aded-school-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक भर्ती : स्कूलों में पीईटी के सामान्यीकृत अंक के आधार पर होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक भर्ती : स्कूलों में पीईटी के सामान्यीकृत अंक के आधार पर होगा चयन
Mon, 16 Jan 2023 02:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Jan 2023 02:18 PM IST
सार
एडेड स्कूलों में हो रही लिपिक भर्ती को लेकर आयोग से जवाब मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब पीईटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में चल रही लिपिक भर्ती में साक्षात्कार के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में प्राप्त सामान्यीकृत अंक (नार्मलाइज्ड स्कोर) के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इससे पहले नवंबर 2021 में जारी भर्ती प्रक्रिया के निर्देशों में सिर्फ पीईटी के परसेंटाइल स्कोर के आधार पर टंकण परीक्षा में अभ्यर्थियों को बुलाने को कहा गया था।
विज्ञापन
विभिन्न जिलों से अंक गणना पर सवाल उठने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने नए निर्देश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने इस संबंध में उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राय मांगी थी। वहां से बताया गया है कि पीईटी-2021 की लिखित परीक्षा दो पालियों में हुई थी। इसलिए परीक्षा के सामान्यीकृत अंक के आधार पर चयन संबंधी आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मांसाहारी महिलाओं के दूध में मिल रहा साढ़े तीन गुना ज्यादा कीटनाशक, मां से पहुंच रहा शिशुओं में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बस नाम के ही हैं स्मार्ट चौराहे, पेश कर रहे शहर की बदरंग तस्वीर
अब ऐसे होगा चयन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार एडेड विद्यालयों की लिपिक भर्ती में पीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आवेदन का अधिकार दिया गया है। टंकण परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अब नए निर्देशों के तहत पीईटी में प्राप्त सामान्यीकृत अंक के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। बता दें, पीईटी में अभ्यर्थियों को वास्तविक, सामान्यीकृत और परसेंटाइल अंक दिए जाते हैं।