{"_id":"63c4630ee1cae777b1609f3c","slug":"lucknow-lucknow-news-lko666753432-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बस नाम के ही हैं स्मार्ट चौराहे, पेश कर रहे शहर की बदरंग तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बस नाम के ही हैं स्मार्ट चौराहे, पेश कर रहे शहर की बदरंग तस्वीर
Mon, 16 Jan 2023 01:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:42 PM IST
सार
लखनऊ के कई चौराहे शहर की एक बदरंग तस्वीर पेश कर रहे हैं। इंवेस्टर्स समिट के पहले पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है पर इन चौराहों पर महीनों से काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अलीगंज के नेहरू बाल वाटिका के पास अधूरे पड़े काम की एक तस्वीर (बायें) व कपूरथला में भी यहां-वहां बिख
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के आयोजनों को लेकर एक तरफ शहर को सजाया संवारा जा रहा है तो दूसरी ओर अधूरे पड़े स्मार्ट चौराहे-तिराहे मेहमानों के सामने बदरंग तस्वीर पेश करेंगे। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्ती के बावजूद इनका काम आगे नहीं बढ़ पाया। इनके काम पिछले साल 30 जून को ही पूरे हो जाने चाहिए थे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले जहां 33 चौराहों को स्मार्ट बनाया जाना था। अब इनकी संख्या महज 12 रह गई है।
विज्ञापन
कपूरथला चौराहा भी स्मार्ट चौराहा योजना में शामिल है। इसे स्मार्ट बनाने का काम करीब आठ महीने से चल रहा है। करीब दो महीने से यहां भी काम बंद है। यही हाल नेहरू बाल वाटिका के पास स्थित अल्कापुरी तिराहे का है। यहां पर भी काम अधूरा पड़ा है। अलीगंज सेक्टर-क्यू चौराहे पर भी करीब चार महीने से काम चल रहा है, पर अब तक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे, बिना मास्क के नहीं मिली इंट्री तो अभिभावक भड़के
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मांसाहारी महिलाओं के दूध में मिल रहा साढ़े तीन गुना ज्यादा कीटनाशक, मां से पहुंच रहा शिशुओं में
कई कमियां भी आ चुकी हैं सामने
स्मार्ट चौराहा-तिराहा के काम में लापरवाही बरती जा रही है। कई जगहों पर फुटपाथ के निर्माण में गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। कहीं नाली नहीं बनी थी तो कहीं स्लोप ही नहीं बनाया गया। इन कमियों को दूर करने के लिए ही मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने एक कमेटी भी बनाई थी, जिसमें मुख्य अभियंता एलडीए, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग और मुख्य अभियंता सिविल नगर निगम को शामिल किया गया था। इसके बावजूद कोई फायदा नजर नहीं आ रहा।
स्मार्ट चौराहा-तिराहा पर ये काम होने हैं
- ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था होनी है।
- चौराहे के चारों ओर फुटपाथ को फिर से बनाना है।
- जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जानी है।
- जो चौराहे गोल हैं, वहां बिटुमिन वाली ऐसी सड़क बनाई जानी हैं, जिस पर गाड़ियां न फिसलें।
योजना में शामिल हैं ये चौराहे-तिराहे
सिकंदर बाग, पेपर मिल, निशातगंज, कोनेश्वर, कपूरथला, अल्कापुरी, कैसरबाग, चिनहट, सेक्टर क्यू, बालागंज, मटियारी, सुषमा हॉस्पिटल चौराहा।
संबंधित एजेंसी पर करेंगे कार्रवाई
स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ इंद्रजीत सिंह का कहना है कि सभी स्मार्ट चौराहों का काम पूरा कराया जाएगा। कहीं पर काम नहीं हो रहा है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों से रिपोर्ट भी ली जाएगी।