फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madarsa students will also access online education.

अब मदरसों के छात्र भी हासिल करेंगे ऑनलाइन तालीम, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

Mon, 12 Oct 2020 11:01 AM IST
ishwar ashish मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Oct 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Madarsa students will also access online education.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब मदरसों के छात्र-छात्राएं भी ऑनलाइन तालीम हासिल कर सकेंगे। इसके लिए यूपी डेस्को एक एप तैयार करेगा। इस पर दीनियात (धर्मशास्त्र) और हिंदी, उर्दू व अंग्रेजी में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम उपलब्ध रहेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद से इस समय 16,460 मान्यता प्राप्त और 558 अनुदानित मदरसे संचालित हैं। वर्ष 2017 में सरकार ने तैतानिया (कक्षा 1 से 5 ) फोकानिया ( कक्षा 5 से 8 ) और आलिया व उच्च आलिया स्तर ( हाई स्कूल व उसके ऊपर) के मदरसों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की मंजूरी दी थी। तैतानिया और फोकानिया के बच्चों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित व सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई बेसिक शिक्षा परिषद की किताबों से होती है।
विज्ञापन


वहीं, आलिया व उच्च स्तर के मदरसों में विकल्प के तौर पर शामिल गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, इतिहास व भूगोल को बतौर अनिवार्य विषय मंजूरी दी गई थी। इस दौरान यह निर्णय लिया गया था कि हिंदी व अंग्रेजी को छोड़कर सभी विषयों की किताबें उर्दू में होंगी ताकि उर्दू को मजबूती मिलने के साथ ही बोर्ड का औचित्य भी बरकरार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर अनुदानित मदरसों को भी मिलेगा फायदा

मोबाइल एप पर एनसीईआरटी की शिक्षण सामग्री उपलब्ध होने का सबसे बड़ा फायदा गैर अनुदानित मदरसों को मिलेगा। अब बच्चों को किताबों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं एप पर दीनियात की किताबें भी आसानी से उपलब्ध होंगी। बोर्ड ने बीते साल अनुदानित मदरसों को तो एनसीईआरटी की किताबें निशुल्क दी थीं, जबकि गैर अनुदानित मदरसों को यह लाभ नहीं मिल सका था।

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि एप को मदरसा पोर्टल से जोड़कर सभी मदरसों को लिंक भेजा जाएगा। इसका मकसद ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को शिक्षण सामग्री आसानी से मुहैया कराना है। एप पर मौजूद पाठ्यक्रम से मदरसा प्रबंधन को किसी तरह का संशय भी नही रहेगा। सरकार ने एप तैयार करने की जिम्मेदारी यूपी डेस्को को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed