{"_id":"6a910b1306ea08cdac082b09","slug":"rainfall-will-weaken-in-up-from-today-humidity-will-increase-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मौसम: सूबे में आज से कमजोर पड़ेगी बारिश, बढ़ेगी उमस; 19 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मौसम: सूबे में आज से कमजोर पड़ेगी बारिश, बढ़ेगी उमस; 19 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका
Fri, 28 Aug 2026 09:44 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:44 AM IST
सार
यूपी में आज से बारिश कमजोर पड़ेगी और उमस बढ़ेगी। शुक्रवार को दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल के 19 जिलों में गरज चमक के आसार हैं। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...
विज्ञापन
आज से कमजोर पड़ेगी बारिश।
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश के फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय मानसून में शुक्रवार से अगले तीन चार दिनों के लिए कमजोरी आएगी।
विज्ञापन
एक सितंबर तक के लिए प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि इस बीच प्रदेश के तराई व कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
इधर, बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। मुरादाबाद में सर्वाधिक 161 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं महोबा में 155 मिमी, बदायूं में 154 मिमी, गोंडा में 133 मिमी और बांदा में 101.8 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मानसून के कमजोर पड़ने से उमस भरी गर्मी फिर से सिर उठाएगी।