{"_id":"6a9114c484de3131b6046413","slug":"head-constable-suspended-for-murder-of-history-sheeter-in-ayodhya-fir-filed-against-eight-none-arrested-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में गिरी गाज, हेड कांस्टेबल सस्पेंड; आठ पर FIR, गिरफ्तारी एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में गिरी गाज, हेड कांस्टेबल सस्पेंड; आठ पर FIR, गिरफ्तारी एक भी नहीं
Fri, 28 Aug 2026 10:25 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:25 AM IST
सार
अयोध्या में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल पर गाज गिरी है। एसएसपी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है। मामले में आठ पर FIR दर्ज की गई है, लेकिन गिरफ्तारी एक भी नहीं हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूराकलंदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सिंह को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
25 अगस्त को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में गोली व बमबाजी कर हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजमणि सिंह समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन