फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madarsa Board will increase money on checking every copy of exam.

UP: मदरसा बोर्ड में कॉपियां जांचने का पारिश्रमिक अब यूपी बोर्ड के बराबर होगा, जानें- कितना मिलेगा एक कॉपी का

Wed, 06 Mar 2024 10:01 AM IST
ishwar ashish मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Mar 2024 10:01 AM IST
सार

सात मार्च को मदरसा बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। बैठक में यूपी बोर्ड की तर्ज पर पारिश्रमिक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
Madarsa Board will increase money on checking every copy of exam.
- फोटो : AmarUjala

विस्तार

मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियां जांचने के लिए अब 3 से 5 रुपये नहीं बल्कि 11 से 13 रुपये तक पारिश्रमिक मिल सकेगा। मदरसा शिक्षा परिषद परीक्षा और मूल्यांकन केंद्रों का पारिश्रमिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर करने की तैयारी कर रहा है। मदरसा बोर्ड की सात मार्च को होने वाली ऑनलाइन बैठक में केंद्रों का पारिश्रमिक बढ़ाने पर मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


मदरसा बोर्ड से करीब 16,460 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इन मदरसों में मुंशी-मौलवी हाईस्कूल समकक्ष, आलिम इंटर समकक्ष, कामिल स्नातक और फाजिल परास्नातक के समकक्ष पढ़ाई होती है। मदरसा बोर्ड में परीक्षा केंद्रों व मूल्यांकन केंद्रों का पारिश्रमिक काफी कम होने की वजह से परीक्षा के दौरान डयूटी व कापियों के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती में समस्याएं आ रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरकार में पश्चिम और पूर्वांचल का दबदबा बढ़ा; तीन दर्जन से अधिक जिलों को अब भी प्रतिनिधित्व नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट विस्तार: दारा सिंह को मिला सब्र का फल, उप-चुनाव में हार के बाद भी मिला मंत्री पद


ऐसे में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों में केंद्रों व मूल्यांकन में डयूटी के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए उनके पारिश्रमिक में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिकार अहमद जावेद ने बताया कि सात मार्च को बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में यूपी बोर्ड की तर्ज पर मदरसा बोर्ड के परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन केंद्रों का पारिश्रमिक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।

मदरसा बोर्ड में अभी तय हैं ये पारिश्रमिक
परीक्षा केंद्र : केंद्र व्यवस्थापक : 90 रुपये प्रतिपाली, कक्ष निरीक्षक : 65 रुपये दोनों पाली
लिपिक : 17 रुपये प्रतिपाली, चपरासी : 12 रुपये प्रतिपाली, परीक्षा केंद्र : 2.50 रुपये प्रति विद्यार्थी

मूल्यांकन केंद्र : केंद्र व्यवस्थापक : 100 रुपये प्रतिदिन

कॉपियां जांचने के लिए पारिश्रमिक तय
मुंशी-मौलवी : 3 रुपये प्रति कॉपी, आलिम : 5 रुपये प्रति कॉपी, कामिल और फाजिल : 6 रुपये प्रति कॉपी
उत्तर पुस्तिका : मूल्यांकन केंद्र को 5,000 उत्तर पुस्तिकाओं तक 1500 रुपये, इसके बाद प्रति एक हजार
पर 150 रुपये बढ़ जाता है।

यूपी बोर्ड में तय है ये पारिश्रमिक
परीक्षा केंद्र : केंद्र व्यवस्थापक : 80 रुपये प्रतिपाली, कक्ष निरीक्षक : 48 रुपये प्रतिपाली, बाहरी महिला कक्ष
निरीक्षक : किराया सहित 48 रुपये अतिरिक्त

मूल्यांकन केंद्र : केंद्र व्यवस्थापक : 53 रुपये प्रतिपाली, लिपिक : 33 रुपये प्रतिदिन, चतुर्थ श्रेणी- 53 रुपये
प्रतिदिन, संकलन मुख्य नियंत्रक : 67 रुपये प्रतिदिन, उप नियंत्रक : 53 रुपये प्रतिदिन, उप सह नियंत्रक :
48 रुपये प्रतिदिन

कॉपियां जांचने के लिए तय पारिश्रमिक
हाईस्कूल : 11 रुपये प्रतिकॉपी
इंटरमीडिएट : 13 रुपये प्रतिकॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed