लिटमस टेस्ट में खरे उतरे 200 मदरसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षा परिषद की मान्यता के लिए प्रदेश भर के 700 मदरसे
जिसमें से इस बार मदरसा बोर्ड ने दो सौ मदरसों को मान्यता सूची में शामिल कर लिया है और बाकी की जांच अभी चल रही है।
मदरसा
बोर्ड के चेयरमैन जैनुल साज्दीन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में प्रदेश
के 700 मदरसों की समीक्षा की गई, जिसमें शनिवार को 200 मदरसों को मान्यता
सूची में शामिल कर लिया गया है।
साज्दीन ने बताया कि 700 मदरसों में से
उच्च आलिया स्तर के 200 मदरसों को उनकी जांच के आधार पर मान्यता दी गई है।
बाकी उच्च आलिया स्तर से नीचे के अभी 500 मदरसोें की जांच विचाराधीन हैं।
इनका सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
बोर्ड
के चेयरमैन ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं मार्च के अंतिम
सप्ताह में शुरू होंगी जो अप्रैल प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। उन्होंने बताया
कि परीक्षा तिथि की घोषणा 19 व 20 फरवरी को होने वाली बैठक में तय की
जाएगी।
मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा को
लेकर तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो मदरसा परीक्षा प्रश्न पत्र
तैयार हो चुका है।
इसकी छपाई का काम भी पूरा कर लिया गया है। परीक्षा स्कीम
व केंद्र की सूचना 20 फरवरी की बैठक के बाद प्रदेश के सभी मदरसों को भेज
दी जाएगी।