{"_id":"632096b2b72c473a0170c1c3","slug":"m-sc-physics-semester-exam-will-start-from-19-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow University: एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 19 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow University: एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 19 सितंबर से
Tue, 13 Sep 2022 08:11 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Sep 2022 08:11 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमएससी फिजिक्स की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। पहले घोषित तारीखें नेट परीक्षा से टकरा रही थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएससी के छात्रों की नेट से टकरा रहीं परीक्षा तिथियों को देखते हुए दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम संशोधित किया है। अब एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 सितंबर की जगह 19 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
हाल ही में विद्यार्थियों ने ट्विट कर जानकारी दी थी कि एक तरफ 16 सितंबर को एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं वहीं दूसरी तरफ 16 सितंबर को ही उनसे संबंधित विषयों की नेट की परीक्षाएं भी हैं। दोनों की परीक्षाएं एक साथ होने की वजह से उनके सामने काफी समस्या है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इसे देखते हुए सेमेस्टर परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग की थी, जिसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्या को देखते हुए इसमें संशोधन किया। इस क्रम में मंगलवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितंबर से 30 सितंबर तक और एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 19 से 26 सितंबर तक दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन