{"_id":"689214999234c9a7220843c3","slug":"lviv-third-allotment-list-released-for-seven-courses-in-undergraduate-admission-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1326140-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: स्नातक प्रवेश में सात पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी आवंटन सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: स्नातक प्रवेश में सात पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी आवंटन सूची जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा-2025 की काउंसिलिंग के क्रम में सात पाठ्यक्रमों की सीटों के लिए तीसरी आवंटन सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि इन सात पाठ्यक्रमों में डी.फार्मा, बीकाॅम ऑनर्स, बीकाॅम-एनईपी, बीएससी- एग्रीकल्चर, बीसीए, बीबीए और बी.वोक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी तीसरी आवंटित सूची देख कर 7 अगस्त तक फीस जरुर जमा कर दें।