फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv: Law first semester examinations from March 3, revised the exam schedule of MA-MSc Anthropology

लविवि : लॉ पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन मार्च से, एमए-एमएससी एंथ्रोपोलॉजी का परीक्षा कार्यक्रम रिवाइज

Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार एलएलबी तीन वर्षीय व एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 03 मार्च से शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Lviv: Law first semester examinations from March 3, revised the exam schedule of MA-MSc Anthropology
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों की लॉ की परीक्षाएं तीन मार्च से प्रस्तावित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना जारी कर दी है जबकि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। वहीं एमए-एमएससी एंथ्रोपोलॉजी व फोरेंसिक साइंस का परीक्षा कार्यक्रम भी रिवाइज किया गया है।
विज्ञापन


डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार एलएलबी तीन वर्षीय व एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 03 मार्च से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा है कि जिन सहयुक्त कॉलेजों ने इंटरनल एसेसमेंट अभी तक नहीं कराया है, वे 17 से 24 फरवरी के बीच में इसे जरूर करवा लें। प्रो. सिंह ने कहा है कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इस साल प्रवेश प्रक्रिया थोड़ी देर तक चली है। जिसके बाद क्लास शुरू हुईं और फिर कोविड संक्रमण बढ़ गया। हालांकि इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्व में 24 जनवरी से ही प्रस्तावित कर दी थीं। जिसका विद्यार्थियों ने विरोध किया था। उनकी मांग थी कि पहले कोर्स पूरा कराया जाए, उसके बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएं। जिसकी वजह से उस समय परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका। अब जब अन्य कोर्सों के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं की कवायद तेज हुई है तो विभाग ने अपने यहां भी परीक्षा की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए-एमएससी एंथ्रोपोलॉजी व फोरेंसिक साइंस का परीक्षा कार्यक्रम भी रिवाइज किया है। इसके अनुसार एमए-एमएससी एंथ्रोपोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 फरवरी से 02 मार्च तक और एमए-एमएससी फोरेंसिक साइंस तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।


बीबीए-बीपीए का परिणाम जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों का बीबीए पांचवें, बीपीए तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर का नियमित व बैक पेपर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed