फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lumpi virus kills big number of animals in villages in Uttar Pradesh.

Mayawati: मायावती बोलीं- लंपी बीमारी से जानवरों की मौत ने ग्रामीण भारत को नए संकट में डाला

Thu, 22 Sep 2022 03:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Sep 2022 03:21 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को किए गए ट्वीट में ग्रामीण भारत में लंपी वायरस से हो रही मौतों से लेकर किसानों को उपज का सही दाम न दिए जाने का जिक्र किया और सरकार ने जनता को राहत देने की अपील की।

विज्ञापन
Lumpi virus kills big number of animals in villages in Uttar Pradesh.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लेकर यूपी तक में लंपी बीमारी के कारण असंख्य पशुओं की मौत ने ग्रामीण भारत को नए संकट में डाल रखा है।

विज्ञापन


पशुधन आत्मनिर्भर ग्रामीण जीवन की रीढ़ है इसलिए यूपी व अन्य राज्य सरकारें प्रभावित लोगों की समुचित आर्थिक मदद जरूर करें।

उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान होने के बावजूद खेती व किसान हित के प्रति सरकारों द्वारा काफी कम ध्यान देना बड़ी चिंता का कारण रहा है किंतु अब उनके उपज की वाजिब कीमत नहीं मिलना, गन्ना किसानों का भारी बकाया व पशुधन की हानि ग्रामीण भारत को त्रस्त कर रहे हैं। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में  स्वीकार किया है कि प्रदेश के गन्ना किसानों का भारी बकाया है । इसके संबंध में सरकार को अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाते हुए बकाया की पूर्ति के लिए तुरंत बड़ा कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed