{"_id":"0201d69ebb48441f35ca28a88cbe17f3","slug":"lucknow-zoo-tightens-security-after-delhi-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हादसे के बाद ‘जागा’ जू प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हादसे के बाद ‘जागा’ जू प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Sep 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जू हादसे के बाद जू प्रशासन चिड़ियाघर आने वाले दर्शकों और बाड़ों में रह रहे वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर और चौकन्ना हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासन ने दोपहर बाद यहां हिंसक वन्यजीवों के बाड़ों के पास कीपर और गार्डों की तैनाती बढ़ा दी। आने वाले दिनों में अवेयरनस कैंपेन के अलावा सुरक्षा स्तर को और मजबूत करने पर जू प्रशासन प्लान कर रहा है ताकि ऐसे किसी मौके पर रेस्क्यू रिस्पांस टाइम और घटाया जा सके।
जू में बलरामपुर लॉयन हाउस समेत कुछ बाड़े ऐसे हैं, जहां पलक झपकते ही दर्शक नई डिजाइन्ड बाउंड्रीवाल को लोग सीढ़ियों की तरह इस्तेमाल कर उस पर चढ़कर वन्यजीव को और नजदीक से देखने की जुगत में लग जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसी ही तस्वीर चेनलिंक से डवलप सफेद टाइगर हाउस के पीछे की ओर दिखती है। कीपर की टोकाटाकी में दर्शकों की कीपरों से कहासुनी, धक्का मुक्की तक हो जाती है। आए दिन इसको लेकर मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
पुराने सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत जू की तमाम महीन तार वाली बाउंड्रीवाल हटा दी गई, जिस पर कभी दर्शक चढ़ नहीं पाते थे। निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि उनसे दर्शकों के हाथ, कुहनी, चेहरे चोटिल होने और कपड़े क्षतिग्रस्त होने की घटनायें अक्सर होती थीं, इसलिए उन्हें बदला गया।
कम रेस्क्यू रिस्पांस टाइम की चल रही कवायद
लखनऊ जू में ऐसे किसी वाकये से निपटने के लिए जू प्रशासन कम रेस्क्यू रिस्पांस टाइम पर काम कर रहा है। निदेशक ने बताया कि जरूरी स्टाफ, डॉक्टरों को जू प्रशासन पहले से ही वाकी टाकी से लैस कर चुका है।
अब आने वाले दिनों में अधिक कवरेज क्षमता वाले उच्चीकृत सीसीटीवी लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो 30 फ्रेम प्रति सेकंड तक की कवरेज कर सकते हैं। इससे हर बाड़े पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा सकती है।