फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Youth attempted suicide seven times; lost his life on the eighth attempt.

लखनऊ: युवक ने सात बार की आत्महत्या की कोशिश, आठवीं बार में चली गई जान

Tue, 25 Aug 2026 08:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 25 Aug 2026 08:05 PM IST
सार

परिचित ने बताया कि सतीश पहले भी शराब के नशे में तीन बार जहरीला पदार्थ खाकर और तीन बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर चुके थे। करीब तीन साल पहले उन्होंने हाथ की नस भी काट ली थी। 

विज्ञापन
Lucknow: Youth attempted suicide seven times; lost his life on the eighth attempt.
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर के पानी गांव निवासी राजमिस्त्री सतीश रावत (31) ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने पहले भी सात बार जान देने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार बच गए थे।

विज्ञापन


सतीश के परिचित अवनीश ने बताया कि मंगलवार दोपहर सतीश शराब के नशे में घर लौटे थे। इसके बाद पत्नी से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि सतीश ने पत्नी के साथ मारपीट की। इससे आहत होकर पत्नी कुर्सी रोड स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद सतीश अपने दिवंगत माता-पिता की तस्वीर के सामने बैठकर रोने लगे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उन्होंने माता-पिता के पास जाने की बात कहते हुए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद सतीश का एक परिचित उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो सतीश पंखे में दुपट्टे के सहारे लटके मिले। पुलिस ने घटना की जानकारी उनकी पत्नी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बार जान देने का किया था प्रयास
परिचित ने बताया कि सतीश पहले भी शराब के नशे में तीन बार जहरीला पदार्थ खाकर और तीन बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर चुके थे। करीब तीन साल पहले उन्होंने हाथ की नस भी काट ली थी। तब अस्पताल में इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया युवक ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed