लखनऊ: घर में नहा रही थीं महिलाएं, दबे पांव घुस गए बिजली कर्मी, बनाया वीडियो, हंगामे के बाद एफआईआर
पश्चिम गांव से पासी समाज के लगभग 40 ग्रामीणों ने सैरपुर पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया , कि शनिवार को सुबह 20 से 25 लोग खुद को बिजली कर्मी बताकर घरों में घुसने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम गांव से पासी समाज के लगभग 40 ग्रामीणों ने सैरपुर पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार को सुबह 20 से 25 लोग खुद को बिजली कर्मी बताकर घरों में घुसने लगे। एक महिला ने बताया कि उसके घर में आदमी खेत पर काम करने के लिए गए थे और वह नहा रही थी। मना करने पर भी यह लोग घर में घुस कर वीडियो बनाने लगे। स्नान घर में दरवाजा नहीं है उसमें पर्दा पड़ा हुआ था उसे उठा दिया। इसके बाद हंगामा मच गया और शोर मचते ही लोग जुट गए। इस बीच बिजली कर्मी वहां से निकल गए।
ग्रामीणों ने लाखन पासी आर्मी नामक संगठन के मुखिया सूरज पासी को इस मामले की सूचना दी, तो पीआरवी ने पहुंचकर जांच शुरु की। सूरज पासी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उपकेंद्र का घेराव करेंगे।
लोगों ने बताई घटना
गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो कर्मियों ने धमकाया कि बिजली चोरी का इतना बड़ा जुर्माना लगेगा कि उसको भरने में खेत बिक जाएगा। इससे ग्रामीण और भड़क गये। उधर, बीकेटी के अधिशासाी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि स्थानीय जेई-एसडीओ ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामारी की थी। जांच के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा एवं झगड़ा किया, जिससे टीम वापस लौट आयी थी। यहां पर कुछ बिजली चोरी भी पकड़ी गई है।
मिली तहरीर, दर्ज होगी एफआईआर
मामले में ग्रामीणों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- एसएम कासिम आब्दी, डीसीपी नॉर्थ