{"_id":"619560fca6046b5f637a6d04","slug":"lucknow-with-victory-resolve-bjp-will-take-out-yatras-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : विजय संकल्प के साथ दिसंबर में भाजपा निकालेगी यात्राएं, अटल के जन्मदिन पर समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : विजय संकल्प के साथ दिसंबर में भाजपा निकालेगी यात्राएं, अटल के जन्मदिन पर समापन
Thu, 18 Nov 2021 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:37 AM IST
सार
यात्रा का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ में करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2022 में विजय के संकल्प के साथ भाजपा की ओर से दिसंबर में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ में करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबोधित कराने की भी तैयारी है। पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र से शुरू होने वाली चार यात्राओं के जरिये भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां और विधानसभा चुनाव 2017 के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए हुए वादों को पूरा करने का हिसाब लेकर सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में यात्रा के नामों और मार्गों को लेकर चर्चा हुई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से यात्राएं शुरू कराने की योजना है। यात्रा को लेकर बाकी तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन