फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow will get two Amrit Bharat Express, PM will inaugurate it on Friday

Lucknow News: लखनऊ को मिलेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस, शुक्रवार को पीएम करेंगे शुभारंभ

Thu, 17 Jul 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lucknow will get two Amrit Bharat Express, PM will inaugurate it on Friday
लखनऊ। राजधानी से बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों का सफर अब और आसान होगा। रेलवे गोमतीनगर से दरभंगा और गोमतीनगर से मालदा टाउन के लिए शुक्रवार से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से दोनों ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। यह दोनों ट्रेन अयोध्या के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


अभी विशेष ट्रेन के रूप में ही दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। इनके नियमित रूप से संचालन का आदेश रेलवे बोर्ड जल्द जारी करेगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस के समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत मालदा टाउन से अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन हर बृहस्पतिवार को शाम 7:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 3:40 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:40 बजे छूटकर अगले दिन मालदा टाउन शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल की 22 बोगियां होंगी। ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी आनसोन, सासाराम, भबुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को अपराह्न तीन बजे दरभंगा से रवाना होकर रविवार सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार सुबह 8:15 बजे चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासन, बैरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed