{"_id":"6a3ee769d1e359d8cf046c24","slug":"lucknow-was-the-fifth-hottest-city-in-the-country-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1802117-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: देश में पांचवां सबसे गर्म शहर रहा लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: देश में पांचवां सबसे गर्म शहर रहा लखनऊ
विज्ञापन
शुक्रवार को गर्मी से परेशान दिखे लाेग।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। अधिकतम तापमान के मामले में शुक्रवार को देश के सबसे गर्म शहरों में लखनऊ पांचवें स्थान पर रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिनभर लू के थपेड़ों ने आमजन को परेशान किए रखा तो वहीं गर्मी ने खूब पसीना छुड़ाया। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक अभी यही हाल रहने वाला है। सोमवार से तापमान में गिरावट के साथ लू का असर खत्म होने के आसार हैं। इसके बाद 30 जून को बारिश की संभावना है।
शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा। मौसम विभाग ने फिलहाल दो दिन तक लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में मौसमी गतिविधियां फिलहाल बेहद सीमित हैं, जिसके चलते राजधानी समेत कई जिलों में लू का असर बना हुआ है। यह स्थिति 28 जून तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 30.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। देश के सबसे गर्म शहरों में लखनऊ पांचवें स्थान पर रहा। 29 जून से परिवर्तन देखने को मिलेगा और तापमान में 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 30 जून से बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार को गर्मी से परेशान दिखे लाेग। - फोटो : अमर उजाला