{"_id":"69ccf6d840548df87b094a0b","slug":"lucknow-villagers-beat-uncle-and-nephew-on-suspicion-of-theft-locals-create-ruckus-at-police-station-clash-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चोरी के शक में ग्रामीणों ने चाचा-भतीजे को पीटा, लोगों का थाने पर हंगामा; पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चोरी के शक में ग्रामीणों ने चाचा-भतीजे को पीटा, लोगों का थाने पर हंगामा; पुलिस से नोकझोंक
Wed, 01 Apr 2026 04:15 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:15 PM IST
सार
लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में चोरी के शक में ग्रामीणों ने चाचा-भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीण थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काकोरी के मोहद्दीनपुर गांव में मंगलवार रात चोरी के शक में ग्रामीणों ने गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से किसी तरह दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों की कहासुनी भी हुई। बाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और पकड़े गए चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन
मोहद्दीनपुर निवासी नंद किशोर के अनुसार बीते 21 मार्च को उनके घर के पीछे की दीवार काटकर करीब 50 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। मंगलवार शाम गांव की नई प्लाटिंग निवासी मुस्तकीम परचून की दुकान पर सामान लेने पहुंचा। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने सत्यम, नौशाद, मेहंदी और इरफान के साथ मिलकर चोरी करने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर ग्रामीणों ने मुस्तकीम को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भतीजे को भी नहीं बख्शा उसे भी पीट दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। इसके बाद करीब 50 से अधिक ग्रामीण थाने पहुंच गए और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया मामले की जांच की जा रही है।