{"_id":"58aca3b44f1c1b5e15b22e2c","slug":"lucknow-university-will-conduct-b-ed-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरी बार बीएड प्रवेश परीक्षा लेगा लखनऊ विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरी बार बीएड प्रवेश परीक्षा लेगा लखनऊ विश्वविद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
लखनऊ विश्वविद्यालय को लगातार तीसरी बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराएगा। शासन ने इस संबंध में मंगलवार को विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विवि इससे पहले शैक्षिक सत्र 2015-16 और 2016-17 में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करा चुका है।
विवि के कुलसचिव रामकुमार ने बताया कि विवि द्वारा सफलतापूर्वक प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराने की वजह से शासन ने एक बार फिर से इसकी जिम्मेदारी दी है।
शासन को पत्र मिलने के बाद विवि में इसके कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति को लेकर अटकले तेज हो गई हैं।
कुलपति प्रो. एसपी सिंह को कोऑर्डिनेटर नियुक्त करके शासन के पास नाम भेजना है। इसके बाद विवि प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार करेगा।