फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university semester exams now self center

लखनऊ विश्वविद्यालय में इस बार स्वकेंद्र होगी सेमेस्टर परीक्षा, डीन कमेटी ने की सिफारिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
lucknow university semester exams now  self center
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय इस सेमेस्टर की परीक्षा स्वकेंद्र प्रणाली पर कराएगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के निर्देश पर बनी सभी डीन की कमेटी ने ये सिफारिश की है। इसका लाभ विवि से संबद्ध 170 कॉलेजों के लगभग 1.50 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा। सात सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए स्वकेंद्र का प्रस्ताव किया है, जिससे परीक्षार्थियों एवं शिक्षकों की न्यूनतम गतिशीलता हो। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। प्रश्न पत्र में छात्रों को ज्यादा विकल्प देने की सिफारिश की गई है। किंतु प्रश्न पत्र के पद्धति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कमेटी ने ये भी कहा है कि अंतिम वर्ष की परीक्षा पहले कराई जाए तथा शेष परीक्षाओं को बाद में कराया जाए। कमेटी ने परास्नातक परीक्षाओं का मूल्यांकन संबंधित कार्य विभागों में करने और स्नातक परीक्षाओं का मूल्यांकन विश्वविद्यालय में तथा कुछ महाविद्यालयों में संपन्न कराने का भी सुझाव दिया है। इस विकेंद्रीकरण से कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। कमेटी ने कहा है कि मूल्यांकन केंद्रों को ज्यादा समय तक खोला जाए और यथासंभव इन्हें दो पालियों में कराया जाए। इस कमेटी में संकाय अध्यक्ष कला प्रो. बीके शुक्ल, संकाय अध्यक्ष शिक्षा प्रो. तृप्ता त्रिवेदी, संकाय अध्यक्ष विधि प्रो. सीपी सिंह, डीन अकादमिक सेल प्रो. अरविन्द मोहन, संकाय अध्यक्ष वाणिज्य प्रो. सोमेश शुक्ल, संकाय अध्यक्ष ललित कला डॉ. आलोक कुमार तथा रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. नवीन खरे शामिल थे। माना जा रहा है कि अगर लॉकडाउन खुलता है तो जून के अंत मे परीक्षाओं का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed