{"_id":"6754b7d3f4cf7c6f8b07d6b6","slug":"lucknow-university-semester-exams-from-21st-lucknow-news-c-13-1-lko1020-984421-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 से
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने शनिवार को कई पाठ्यक्रमों का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले एमबीए की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसकी परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। इसके बाद ज्यादातर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 24 दिसंबर से शुरू होनी हैं। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 24 दिसंबर से शुरू होंगी। बीकॉम, बीए, बीएससी, एलएलबी ऑनर्स, एलएलएम की परीक्षाएं 24 दिसंबर से शुरू होंगी।
लविवि ने इस साल तीन पालियों में दो-दो घंटे की परीक्षा कराने का नया प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत परीक्षा कम समय में हो सकेंगी। हालांकि यह नई व्यवस्था बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए ही है। एलएलबी, एलएलबी ऑनर्स, एलएलएम और एमबीए के लिए परीक्षा तीन घंटे के लिए ही होगी।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम- शुरुआत- समापन - परीक्षा अवधि
एलएलबी- 24 दिसंबर- 13 जनवरी- तीन घंटे
बीकॉम- 24 दिसंबर- 15 जनवरी- दो घंटे
एलएलबी ऑनर्स- 24 दिसंबर- 13 जनवरी - तीन घंटे
एलएलएम- 24 दिसंबर- 13 जनवरी - तीन घंटे
बीए- 24 दिसंबर- 27 जनवरी - दो घंटे
बीएससी- 24 दिसंबर- 20 जनवरी - दो घंटे
एमबीए- 21 दिसंबर- 13 जनवरी - तीन घंटे
एनएसयूआई ने अवधि घटाने के खिलाफ दिया ज्ञापन
लविवि में परीक्षा की अवधि घटाने के मुद्दे पर शनिवार को एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने सत्र में परीक्षा अवधि में बदलाव न करने की मांग की। इसमें मुख्य रूप से इकाई अध्यक्ष राणा सुधांशु शर्मा, उपाध्यक्ष हर्षित शुक्ला, अली, अनु वर्मा, कृतेंद्र, खुशबु, राघवेंद्र, कन्हैया, आयुष कनौजिया, शिवम , उदित , आयुष, वैभव , इंद्रजीत , अश्विन आदि छात्र उपस्थित रहे।