फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Professors will not be able to get their personal work done by employees

लविवि : कर्मचारियों से अपने निजी काम नहीं करवा सकेंगे प्रोफेसर

Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Professors will not be able to get their personal work done by employees
लविवि : कर्मचारियों से अपने निजी काम नहीं करवा सकेंगे प्रोफेसर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अब किसी भी कर्मचारी को अपने घर पर बुलाकर व्यक्तिगत काम नहीं करवा सकेंगे। इस संबंध में कुलसचिव भावना मिश्रा ने जारी आदेश में कहा कि सभी प्रोवोस्टों, अधिकारियों और प्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अपने आवास या व्यक्तिगत कार्यों के लिए न बुलाएं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों आरोप लगा कि एलबीएस छात्रावास के प्रोवोस्ट डॉ. राजेश्वर यादव के घर पर काम करते हुए एक कर्मचारी के गिर जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। कर्मचारी का ट्राॅमा में इलाज कराया गया। इससे कर्मचारी परिषद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहा था। कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि सभी कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है कि अगर कोई भी अधिकारी किसी कर्मचारी को अपना निजी अथवा व्यक्तिगत कार्य करने के लिए मजबूर करता है तो इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed