{"_id":"6a95e89915f164e7f4073a1c","slug":"lucknow-university-over-100-students-succeed-in-ugc-net-jrf-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1899622-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : यूजीसी नेट-जेआरएफ में सौ से अधिक छात्रों को सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : यूजीसी नेट-जेआरएफ में सौ से अधिक छात्रों को सफलता
विज्ञापन
लविवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें 16 विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और 86 ने असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता (नेट) परीक्षा उत्तीर्ण की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी घोषणा की गई।
कुलपति जेपी सैनी ने सफल विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह उपलब्धि हमारे शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। विभागवार आंकड़ों के अनुसार, हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग से सर्वाधिक 19 विद्यार्थी सफल हुए। इनमें चार जेआरएफ और 15 नेट शामिल हैं। शिक्षाशास्त्र विभाग से 16 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें दो जेआरएफ और 14 नेट हैं। अर्थशास्त्र विभाग से 13 विद्यार्थियों ने सफलता पाई, जिनमें चार जेआरएफ और नौ नेट हैं।
समाज कार्य विभाग से एक जेआरएफ और नौ नेट सहित कुल 10 विद्यार्थी सफल रहे। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग से नौ छात्रों ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से पांच विद्यार्थी सफल हुए, जिनमें एक जेआरएफ और चार नेट शामिल हैं। सांख्यिकी विभाग से पांच छात्रों ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। दर्शनशास्त्र विभाग और प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग से चार-चार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।